Headlines

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रहार।

मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर साइकल क्रमांक CG 24 K 2311 में जिसके पीछे एक लड़का बैठा हुआ है जो चकरभाठा से परसदा की तरफ जा रहा है वह अपने मोटर साइकल के सामने व बीच में प्लास्टिक बोरी में शराब रखा हुआ है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान होटल सेंट्रल प्वाइंट के आगे मुख्य मार्ग पर उक्त मोटर साइकल को रोककर चेक किया गया जिसमें प्लास्टिक बोरी में कुल 120 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 9600 रुपए, एवं 06 नग बीयर कीमती 1260 रुपये मिला। उक्त व्यक्ति नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय कौशिक एवं साथ में एक विधि से संघर्षरत बालक बताया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री के लिए ले जाना बताए। जिसे आबकारी अधिनियम की उक्त धाराओं के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई हैं।

आरोपी के कब्जे से कुल 120 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 9600 रुपए, एवं 06 नग बीयर कीमती 1260 रुपये तथा एक TVS गिक्सर मोटर साइकल कीमती 50000 रुपए किया गया जप्त।

नाम आरोपी – एक विधि से संघर्षरत बालक।

  1. अजय कौशिक पिता विजय कौशिक उम्र 36 वर्ष निवासी हिर्री थाना के सामने हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *