झाल से लेकर नगपुरा तक सड़क बदहाली को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने बिल्हा तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

बिल्हा ।। आपको बता दे कि झाल से लेकर नगपुरा तक सड़क की स्थिति बहुत ही बदहाल हो गया है । जगह जगह गड्ढे व धूल से आने जाने वाले ग्रामीणो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । हर जगह गढ़ों में पानी भरने से बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं जिसको लेकर आज जोहार छत्तीसगढ़ व क्रांति सेना पार्टी ने बिल्हा एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सोपा और जल्दी सड़क निर्माण करने का अनुरोध किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *